अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन की सेना ने एक बार फिर अपनी मिसाइल शक्ति का प्रयोग करते हुए सऊदी रक्षा मंत्रालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया है।
मोहम्मद अली अलहौसी ने इस हमले की ताईद करते हुए और अधिक मालूमात देने से इंकार कर दिया है।
उन्होंने यमन की सेना को इस हमले पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह यमन सेना के लिए एक बड़ी सफ़लता है।
अभी तक सऊदी अरब की ओर से इस हमले की ताईद नहीं की गई है।
लेकिन सऊदी सोशल मीडिया पर रियाद के कुछ क्षेत्रों में धमाकों की ख़बरें वायरल हो रही है, इसी तरह यमन सऊदी बॉर्डर पर मौजूद लोगों ने भी इस बात को माना है कि यमन की ओर से मिसाइल दाग़े जाने के सबूत मौजूद हैं।
31 दिसंबर 2017 - 13:39
समाचार कोड: 875099
सऊदी सोशल मीडिया पर रियाद के कुछ क्षेत्रों में धमाकों की ख़बरें वायरल हो रही है, इसी तरह यमन सऊदी बॉर्डर पर मौजूद लोगों ने भी इस बात को माना है कि यमन की ओर से मिसाइल दाग़े जाने के सबूत मौजूद हैं।